
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वैश्विक समुदाय से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। भारत ने कहा कि समुद्री मार्गों से आनेवाले संघर्ष के खतरे वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर हैं और परिषद को मानवीय प्रभावों को कम करने पर ध्यान देना चाहिए।






