Tuesday, August 25, 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 11403 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई

Date:


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से क्लर्क के 11403 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे। वे इस भर्ती के लिए 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

पद संबंधित विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 11403 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 4740 पद, ओबीसी के लिए कुल 2815 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 996 पद, एससी के लिए कुल 1910 पद और एसटी के लिए कुल 942 पद आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।



Source link

आज पत्रिका
आज पत्रिकाhttp://aajpatrika.com
**आज पत्रिका** एक प्रमुख समाचार स्रोत है, जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर नवीनतम खबरें और जानकारियाँ प्रदान करता है। हमारी पत्रकारिता सटीकता और निष्पक्षता पर जोर देती है, ताकि आप अपने आस-पास की दुनिया से पूरी तरह अवगत रह सकें। हम रोचक कहानी कहने और गहन विश्लेषण के माध्यम से पाठकों को महत्वपूर्ण मुद्दों से जोड़ने का प्रयास करते हैं। आज पत्रिका के साथ जुड़कर उन कहानियों की खोज करें जो समाज को आकार देती हैं, और हिंदी में विभिन्न आवाजों और दृष्टिकोणों के लिए एक मंच का अनुभव करें। जानकारी के लिए आज पत्रिका पर भरोसा करें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related