Tuesday, August 25, 2026

BEML Recruitment 2026: बीईएमएल में अप्रेंटिसशिप के 1346 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ITI-डिग्री डिप्लोमा वाले कर सकते हैं अप्लाई

Date:


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरने का तरीका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी पहले पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर खुद का रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद उम्मीदवार बीईएमएल वेबसाइट recruitment.bemlindia.in पर जाकर Apprentices में जाएं। इसके बाद Login/Registration पर जाकर मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

आवेदन पत्र भरने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो निम्नलिखित हैं-
• NATS/NAPS के तहत अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन/ एनरोलमेंट नंबर और पोर्टल पर 100% पूरी/अपडेट की गई प्रोफाइल।
• एजुकेशनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट की स्कैन की हुई कॉपी।
• एज सर्टिफिकेट (मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट)।
• भारत सरकार के फॉर्मेट के अनुसार SC/ ST/ लेटेस्ट OBC(NCL) जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)।
• बैंक का कैंसल किया हुआ चेक/ पासबुक का पहला पेज (DBT-इनेबल्ड अकाउंट की जानकारी)।
• हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर।
• भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (जैसे आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि)।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जायेगा। योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जायेगा।

ग्रेजुएट (टेक्निकल) इंजीनियरिंग/ ग्रेजुएट (जनरल) वाले उम्मीदवारों को 12,300, रुपये, डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों को 10,900 रुपये और आईटीआई फुल टाइम सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को 9600 या 10560 (ट्रेड के अनुसार) प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।

योग्यता एवं मापदंड

ग्रेजुएट (टेक्निकल) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर, साइंस, इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल, इनफॉर्मेशन साइंस, ई एंड टी, एआई एंड एमएल, एयरोनॉटिक्स में फुल टाइम 4 साल की इंजिनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। ग्रेजुएट (जनरल) पदों के लिए अभ्यर्थी ने बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीबीए (एचआर) में 3 साल की फुल टाइम ग्रेजुएशन किया हो।
डिप्लोमा पदों के लिए अभ्यर्थी का इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंम्यूनिकेशन, ऑटोमोबाइल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई पदों के लिए फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कोपा, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, टीडीएम, शीट मेटर, प्लंबर एमएईई, एमएमवी, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 2 साल/1 साल का फुल टाइम आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। किसी भी प्रकार के वर्क एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं है।



Source link

आज पत्रिका
आज पत्रिकाhttp://aajpatrika.com
**आज पत्रिका** एक प्रमुख समाचार स्रोत है, जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर नवीनतम खबरें और जानकारियाँ प्रदान करता है। हमारी पत्रकारिता सटीकता और निष्पक्षता पर जोर देती है, ताकि आप अपने आस-पास की दुनिया से पूरी तरह अवगत रह सकें। हम रोचक कहानी कहने और गहन विश्लेषण के माध्यम से पाठकों को महत्वपूर्ण मुद्दों से जोड़ने का प्रयास करते हैं। आज पत्रिका के साथ जुड़कर उन कहानियों की खोज करें जो समाज को आकार देती हैं, और हिंदी में विभिन्न आवाजों और दृष्टिकोणों के लिए एक मंच का अनुभव करें। जानकारी के लिए आज पत्रिका पर भरोसा करें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related