जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड में डिप्टी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार डिप्टी इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट से जरिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। डिप्टी इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 04 सितंबर, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंडों की जांच करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- डिप्टी इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 और 31 वर्ष निर्धारित की गई है।
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 85 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य, ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
कैसे करें अप्लाई
डिप्टी इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।






