
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नोएडा और गाजियाबाद की सड़कों पर भारी जाम लग गया, जिससे भाई के घर जा रही बहनों और अन्य यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से बसें भी जाम में फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई और रोडवेज के दावे फेल हो गए।






