
पहली बरसात में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण में खामियां उजागर हुईं, मनोहरपुर के पास भारी कटाव और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद एनएचएआई ने मरम्मत कार्य शुरू किया। कॉरिडोर की गुणवत्ता और अवैध कटों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे अधिकारियों की लापरवाही साफ दिख रही है।






