Tuesday, August 25, 2026

NHAI अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, बिना परीक्षा के चयन; 20 हजार मिलेगा स्टाइपेंड

Date:


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से “विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027” के लिए आवेदन स्टार्ट किये गए हैं। जो भी युवा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, सड़क सुरक्षा, फाइनेंस, कानूनी, मीडिया और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए अनुभवी पेशेवरों के साथ काम करना और सीखना चाहते हैं वे 20 अक्टूबर 2026 तक भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अनुभव के साथ 20 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड भी

युवाओं को काम सीखने के साथ ही प्रतिमाह 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। एनएचएआई द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक वर्तमान में 125 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन

अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर किया जायेगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को जानकारी ईमेल/ SMS के जरिये प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इंटर्नशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर किया जा सकता है। आवेदन इन चरणों में पूर्ण किया जा सकेगा-

  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
  • प्रोफाइल को क्रिएट करना
  • इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना
  • इसके बाद आपको सिलेक्शन के लिए नोटिफिकेशन मिलेगी।
  • ऐसे में आप वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

आवेदन के लिए पात्रता

इस इंटर्नशिप के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, इलेक्ट्रिकल, सीएस, ईसीई, मैकेनिकल, एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक में अध्ययनरत हों। संबंधित विषय में एमई/एमटेक/ फाइनेंस, एचआर, AICTE से ऑपरेशंस में एमबीए/ फुल टाइम अंडर ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स डाटा साइंस/एआई/ लॉ बीए (एलएलबी), मास कम्युनिकेशन, एचआ/ऑर्गेनाइजेशन बिहेवियर वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि उम्मीदवार ने डिग्री कोर्स में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। ध्यान रखें कि जो अभ्यर्थी अपनी डिग्री पूरी कर चुके हैं, वो इस इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन के योग्य नहीं हैं।





Source link

आज पत्रिका
आज पत्रिकाhttp://aajpatrika.com
**आज पत्रिका** एक प्रमुख समाचार स्रोत है, जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर नवीनतम खबरें और जानकारियाँ प्रदान करता है। हमारी पत्रकारिता सटीकता और निष्पक्षता पर जोर देती है, ताकि आप अपने आस-पास की दुनिया से पूरी तरह अवगत रह सकें। हम रोचक कहानी कहने और गहन विश्लेषण के माध्यम से पाठकों को महत्वपूर्ण मुद्दों से जोड़ने का प्रयास करते हैं। आज पत्रिका के साथ जुड़कर उन कहानियों की खोज करें जो समाज को आकार देती हैं, और हिंदी में विभिन्न आवाजों और दृष्टिकोणों के लिए एक मंच का अनुभव करें। जानकारी के लिए आज पत्रिका पर भरोसा करें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related