Tuesday, August 25, 2026

IBPS Clerk: आईबीपीएस क्लर्क 16th भर्ती के लिए 28 अगस्त तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, प्रीलिम एग्जाम इन तिथियों में होगा आयोजित

Date:


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेजुएट युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए बड़ी महत्वपूर्ण अपडेट है। आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 अगस्त निर्धारित थी जिसे अब 28 अगस्त तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो युवा तय तिथि में किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट 12 सितंबर तक लिया जा सकेगा।

इस डेट तक फॉर्म में सुधार का मौका

आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन खत्म होने के 2 दिन बाद तक एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। ऐसे में जिन उम्मीदवार से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है वे 30 अगस्त तक आवेदन में सुधार कर पाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित फीस जमा करनी आवश्यक है तभी आपका फॉर्म स्वीकार होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये वहीं एससी, एसटी, पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है।

आवेदन करने का तरीका

  • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26 पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
ibps clerk 16th vacancy

भर्ती में शामिल होने के लिए पात्रता

मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही पदानुसार उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए जिसकी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दर्ज है। शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर होगी।

भर्ती के लिए एग्जाम डेट भी घोषित

आईबीपीएस की ओर से इस भर्ती के लिए डेट की घोषणा भी कर दी गई है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनकी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 11403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वर्ग के अनुसार अनरिजर्व के लिए 4740 पद, एससी के लिए 1910 पद, एसटी के लिए 942 पद, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 2815 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 996 पद आरक्षित हैं।



Source link

आज पत्रिका
आज पत्रिकाhttp://aajpatrika.com
**आज पत्रिका** एक प्रमुख समाचार स्रोत है, जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर नवीनतम खबरें और जानकारियाँ प्रदान करता है। हमारी पत्रकारिता सटीकता और निष्पक्षता पर जोर देती है, ताकि आप अपने आस-पास की दुनिया से पूरी तरह अवगत रह सकें। हम रोचक कहानी कहने और गहन विश्लेषण के माध्यम से पाठकों को महत्वपूर्ण मुद्दों से जोड़ने का प्रयास करते हैं। आज पत्रिका के साथ जुड़कर उन कहानियों की खोज करें जो समाज को आकार देती हैं, और हिंदी में विभिन्न आवाजों और दृष्टिकोणों के लिए एक मंच का अनुभव करें। जानकारी के लिए आज पत्रिका पर भरोसा करें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related