
रक्षाबंधन पर गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के डासना एंट्री प्वाइंट और लालकुआं पर वाहनों का भारी दबाव देखा गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। त्योहार के चलते दिल्ली और आसपास के जिलों से आने-जाने वाले लोगों की भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या सामान्य से अधिक रही, जिससे चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा।






