
शाहजहांपुर में नगर निगम की कमाई को पार्षदों में बांटने की शपथ का वीडियो वायरल होने के बाद महापौर अर्चना वर्मा और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। वीडियो में दिख रहे पार्षदों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।






