
संसदीय समिति ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी से राजमार्गों के लिए पेड़ कटाई, अवैध बालू खनन और दिल्ली में वायु प्रदूषण जैसी पर्यावरणीय चिंताओं पर अपने स्वत: संज्ञान अधिकारों का अधिक सक्रियता से उपयोग करने का आग्रह किया है। समिति ने एनजीटी के आदेशों के त्वरित कार्यान्वयन और प्रभावी अनुवर्ती कार्रवाई के लिए भी सिफारिशें की हैं।






