Wednesday, August 26, 2026

SPMCIL Recruitment 2026: एसपीएमसीआईएल मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

Date:


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए मैनेजर पदों भर्ती होने का सुनहरा मौका है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) में मैनेजर पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 24 अगस्त 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार MBA/ बीकॉम/ CA/ CMA/ बीई/ बीटेक आदि किया हो। इसके साथ ही 24 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर पद के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30/ 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित हैं-

पद का नाम पदों की संख्या

डिप्टी मैनेजर (IT) – एप्लीकेशन डेवलपर

असिस्टेंट मैनेजर (HR)
असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस एवं अकाउंट्स)
असिस्टेंट मैनेजर (मटीरियल मैनेजमेंट) 
असिस्टेंट मैनेजर (IT)
असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) 
असिस्टेंट मैनेजर (सेफ्टी) 

आवेदन का तरीका

भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल पोर्टल test.cbexams.com/EDPSU/SPMCIL/SPM/ पर किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है जिस पर क्लिक करके सीधे फॉर्म भरा जा सकता है।
फॉर्म भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जामिनेशन एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। ऑनलाइन एग्जामिनेशन के लिए वेटेज 75 फीसदी और इंटरव्यू के लिए वेटेज 25 प्रतिशत निर्धारित है। इस भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 40000 से लेकर 160000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा।



Source link

आज पत्रिका
आज पत्रिकाhttp://aajpatrika.com
**आज पत्रिका** एक प्रमुख समाचार स्रोत है, जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन और संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर नवीनतम खबरें और जानकारियाँ प्रदान करता है। हमारी पत्रकारिता सटीकता और निष्पक्षता पर जोर देती है, ताकि आप अपने आस-पास की दुनिया से पूरी तरह अवगत रह सकें। हम रोचक कहानी कहने और गहन विश्लेषण के माध्यम से पाठकों को महत्वपूर्ण मुद्दों से जोड़ने का प्रयास करते हैं। आज पत्रिका के साथ जुड़कर उन कहानियों की खोज करें जो समाज को आकार देती हैं, और हिंदी में विभिन्न आवाजों और दृष्टिकोणों के लिए एक मंच का अनुभव करें। जानकारी के लिए आज पत्रिका पर भरोसा करें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related