जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक पास युवाओं के पास बैंक में सरकारी जॉब पाने का सुनहरा मौका है। इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के 250 रिक्त पदों पर हो रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 24 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 8 सितंबर तक निकाला जा सकेगा।
उम्र में शैक्षिक योग्यता की डिटेल
लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार होगी।
स्वयं भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रहीं हैं ताकी आप आसानी से फॉर्म भर सकें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/iobjul26/ पर जाना होगा।
- होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
- इसके बाद आपको अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
- अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करके अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना है।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें। बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 850 रुपये और एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) वर्ग के लिए शुल्क 175 रुपये निर्धारित है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के जरिये लोकल बैंक ऑफिसर के 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। नियुक्तियां देश के 4 राज्यों में की जाएंगी। राज्य के अनुसार तमिलनाडु के लिए 100 पद, कर्नाटक के लिए 50 पद, महाराष्ट्र के लिए 50 पद और गुजरात के लिए 50 पद आरक्षित हैं।






